देव: धनाव गांव में नहर के गड्ढे में डूबा मासूम, हादसा या साजिश? 13 वर्षीय अंश की मौत से गांव में मातम
Deo, Aurangabad | Apr 15, 2026 औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। कंतरी स्थित उत्तर कोयल नहर पुल के पास धनाव गांव में 13 वर्षीय अंश कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अंश, रंजीत सिंह का पुत्र था। बताया जा रहा है कि अंश अपने घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की।