🌊🚨 गंगा-गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर वैशाली अलर्ट!
ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण गंगा एवं गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 🛟
📍 संवेदनशील क्षेत्र: राघोपुर, बिदुपुर, हाजीपुर सदर, महनार, सहदेई बुजुर्ग एवं देसरी में प्रशासनिक निगरानी तेज।
🛶 राघोपुर के रामपुर गांव में आवागमन के लिए नावों का परिचालन शुरू किया गया है। रुस्तमपुर एवं चकऔसन घाट पर भी पर्याप्त नावों की व्यवस्था की गई है।
🛡️ सभी तटबंध एवं सुरक्षा बांध फिलहाल सुरक्षित हैं। 24×7 निगरानी के लिए अभियंता, तकनीकी कर्मी एवं गृह रक्षा वाहिनी के जवान तैनात हैं।
🚑 SDRF की रणनीतिक तैनाती हाजीपुर, महनार, राघोपुर एवं लालगंज में की गई है। जिला राहत-बचाव दल भी हाई अलर्ट पर है।
☎️ आपातकालीन सहायता:
06224-260233 | 06224-260234
⚠️ नागरिकों से अपील: नदी के तेज बहाव, घाटों एवं तटबंधों के पास जाने से बचें। बच्चों को जलस्रोतों से दूर रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
🌊 सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • प्रशासन के साथ सहयोग करें
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
Bsdma
#Vaishali #FloodAlert #Ganga #Gandak #BiharFlood #DisasterManagement #Hajipur #SDRF #बाढ़_सतर्कता #वैशाली
73 views | Vaishali, Bihar | Aug 23, 2026