मुरैना नगर: गुलालई गांव में चाकूबाजी, बकरियां चराने जा रहे युवक पर हमला, गंभीर हालत में मुरैना अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना की सबलगढ़ तहसील के गुलालई गांव में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय लालसिंह गुर्जर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।लालसिंह बकरियां चराने खेत जा रहा था,तभी भूरा शर्मा और बंटी शर्मा ने गाली-गलौज के बाद उस पर हमला कर दिया।गंभीर घायल लालसिंह को पहले सबलगढ़ अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।