आमला: युवती के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, 112 डायल मौके पर पहुंची, जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला
Amla, Betul | Nov 2, 2026 आमला क्षेत्र के बिजादेही थाना अंतर्गत एक युवती के अपहरण की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवती के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।