जमुई: संगथु और मिसिरबीघा के बहियार में लगी भीषण आग, 10 बीघा खेत में गेहूं जलकर हुआ राख, किसानों की बढ़ी चिंता
Jamui, Jamui | Apr 7, 2026 जमुई प्रखंड के संगथू और मिसिरबीघा इलाके के बहियार में मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे गेहूं की तैयार फसल में अचानक भीषण आग लग गई। जबतक किसानों व ग्रामीणों को घटना की जानकारी होती तबतक आग विकराल रूप धारण कर ली। इस अगलगी से इलाके में कुछ क्षण के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने की जद्दो- जहद के बीच पूरे इलाके में भगदड़ मची रही।