टीकमगढ़: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर में पाई गई गंदगी पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय के निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा आज दिन बुधवार को सुबह 10 वजे कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।