कोल: तालसपुर में 20 दिन पूर्व अपहरण हुई युवती का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस, SSP दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार
Koil, Aligarh | Jun 7, 2024 तलासपुर में 20 दिन पूर्व अपहरण हुई युवती का पुलिस सुराग नही लगा पाई है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि 20 दिन पूर्व उनकी पुत्री अकेली थी। इस दौरान गांव के रहने वाले 4,5 लोग उसे बहला फुसलाकर साथ ले गए। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस अभी तक उनकी बेटी को नही ढूंढ पाई है। पीड़ित परिवार ने आज SSP से मुलाकात की है।