कटंगी: गुडरुघाट में गौवंश काटने के मामले में फरार चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गुडरुघाट में गत दिवस 09 अगस्त रविवार को शिव मंदिर के पास नाली में गौवंश का कटा हुआ सिर और मांस के टुकड़े मिलने की सनसनीखेज घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं घटना के बाद से फरार चल रहे चौथे आरोपी को पुलिस ने 9 दिन बाद गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित कर ली है।