खगड़िया: दक्षिणी भदास गांव से मारपीट के वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दक्षिणी भदास गांव से पुलिस ने मारपीट के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बच्चे विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुआ था, जिसमें कारेलाल साहनी को आरोपी बनाया गया था। उन्हें आज दक्षिणी भदास दास गांव से गिरफ्तार किया गया है। वहीं पर पुलिस ने खगड़िया सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कर के न्यायिक हिरासत में भेज दिया।