खगड़िया: बाजार समिति से वेयरहाउस लाया गया ईवीएम, अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
परबत्ता विधानसभा के ईवीएम को बाजार समिति से चित्रगुप्त नगर मोहल्ला स्थित ईवीएम वेयर हाउस लाया गया। परबत्ता विस चुनाव के मतगणना के बाद कोर्ट में मामला दर्ज करने के बाद परबत्ता विस के सभी ईवीएम बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रूप में ही सुरक्षित रखा हुआ था। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अधिकारियों व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खुला।