विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव
कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के विसारा भरवारी निवासी राकेश पुत्र राम सजीवन ने अपनी बेटी रोशनी (25) की शादी चार अगस्त 2019 को हिंदू रीति-रिवाज से सरायअकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा निवासी सोनू पुत्र देवनाथ के साथ की थी। दंपती के दो बच्चे हैं, पांच वर्षीय बेटा परम और तीन वर्षीय बेटी प्रांसी।
राकेश के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद से ही बेटी और उसके ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। रोशनी ने कई बार मायके वालों से इसकी शिकायत भी की थी। उसका पति सऊदी अरब में मजदूरी करता था और करीब एक माह पहले ही घर आया था।
शनिवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी ने मायके पक्ष को फोन कर रोशनी के फंदे पर लटके होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन ससुराल पहुंचे तो रोशनी का शव देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार में चीख-पुकार मच गई।
बताया गया कि रोशनी का शव घर के अंदर करीब छह फीट नीचे बिस्तर के पास मिला। उसके गले पर फंदे का निशान भी ब�