बेरीनाग। जीआईसी चौड़मन्या में ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल ने की। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रखीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़मन्या में डॉक्टर की तैनाती और क्षेत्र में शराब की दुकान बंद करने की मांग भी उठी। अधिकारियों ने पांच दर्जन से अधिक समस्याओं का समाधान किया। कुंदन लटवाल ने समयबद्ध समाधान के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई।