सिंघेश्वर: स्व. उपेंद्र नारायण यादव की पुण्यतिथि पर मेगा स्वास्थ्य शिविर, 2000 मरीजों का मुफ्त इलाज
सिंहेश्वर के सुखासन में स्वर्गीय उपेंद्र नारायण यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। एएसपी प्रोवेन्द्र भारती ने उद्घाटन करते हुए उन्हें गरीबों का सच्चा हितैषी बताया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने करीब दो हजार मरीजों की मुफ्त जांच और इलाज किया। बीपी, शुगर, नेत्र, कैंसर और हृदय रोग की जांच के साथ मुफ्त दवाइयां भी दी गईं।