प्रतापगढ़: पीएम हाउस गायघाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के गायघाट पीएम हाउस के पास देर रात एक दुखद हादसा हुआ, जहाँ पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चौकी इंचार्ज ने रविवार सुबह 8 बजे बताया की स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाई और उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। फिलहाल, घायल युवक की पहचा