कुर्था: पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई
Kurtha, Arwal | May 14, 2026 पूर्व विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के निधन पर गुरुवार को कुर्था डाकबंगला परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। बड़ी संख्या में राजद नेता-कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दो मिनट मौन रखकर प्रार्थना की। 77 वर्षीय बागी लंबे समय से बीमार थे, दिल्ली एम्स में इलाजरत थे। उनके निधन से मगध क्षेत्र शोकाकुल।