टोंक: सआदत अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस का आयोजन, नशे से दूर रहने के लिए किया गया प्रेरित
Tonk, Tonk | Jun 26, 2025 सआदत अस्पताल में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने लोगों से नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला न्यायाधीश दिनेश जलथूरिया ने कहा कि नशे के कारण मनुष्य के शारीरिक आर्थिक, सामाजिक, व्यवसायिक, मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।