राठ: राठ के पंडित परमानंद खरे ने जंग ए आजादी में निभाई अग्रणी भूमिका, अंडमान निकोबार के सेल्यूलर जेल में 23 साल काटी थी सजा
Rath, Hamirpur | Aug 15, 2026 राठ क्षेत्र के सिकरौधा गांव में 6 जून वर्ष 1889 को जन्मे पंडित परमानंद 16 वर्ष की उम्र से ही क्रांतिकारी गतिविधियों का संचालन करने लगे थे। पंडित परमानंद का मानना था कि आजादी सिर्फ सशस्त्र क्रांति से ही संभव है। आज शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राठ कस्बे के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।