अंबाह: डेंसन टेलर वाली गली में पुराने हैंडपंप के पास गहरा गड्ढा, महिला मंदिर और सड़क को खतरा
Ambah, Morena | Sep 9, 2026 अंबाह। डेंसन टेलर के पास वाली गली में महिला मंदिर के बगल पुराने बंद हैंडपंप के पास बारिश से गहरा गड्ढा हो गया है। आसपास की मिट्टी भी धंस रही है। मंदिर और सड़क के नजदीक गड्ढा होने से हादसे का खतरा बना है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका से तत्काल निरीक्षण कर गड्ढा भरवाने और सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।