मुज़फ्फरनगर: वक्फ बिल के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध करने वाले लोगों पर हुए मुकदमे में जमानत का सिलसिला शुरू
मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के आवाह्न पर अलविदा जुमा और ईद की नमाज के दौरान काली पट्टी बांधकर वक़्फ़ बिल का विरोध करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 130 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए थे। जिस पर बुधवार को दर्जनों की संख्या में लोगों के द्वारा नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होकर ₹200000 के मुचलकों पर जमानत कराई गई।