मुज़फ्फरनगर: थाना खालापार क्षेत्र मेरठ रोड स्थित रोशन होंडा शोरूम पर अज्ञात चोरों ने की चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े
थाना खालापार क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित रोशन होंडा शोरूम पर अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जहां पर चोरों के द्वारा वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया गया एवं एक एलइडी टीवी को भी तोड़ दिया गया वहीं चोरों के द्वारा एक एलइडी टीवी को चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा छानबीनकर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।