मुज़फ्फरनगर: जिला कलेक्ट्रेट पर शिव सेना ने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाया, सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
जिला कलेक्ट्रेट पर बुधवार को करीब 3:00 बजे शिवसेना के दर्जनों कार्यकर्ता-पदाधिकारी ने पश्चिम बंगाल में वक्फ बोर्ड कानून की आड़ में हिंदुओं पर अत्याचार व लूट-खसोट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई कि मांग की। इस दौरान शिवसेना ने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाते हुए अनुच्छेद 356 के अंतर्गत पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने कि मांग की।