मुज़फ्फरनगर: ककरौली पुलिस ने वृद्ध की हत्या का 12 घंटे में किया खुलासा, अवैध संबंधों के शक को बताया वारदात की वजह, चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसप देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने ग्राम दरियापुर यात्री शेड से चार आरोपियों श्रवण पुत्र जगमोहन, शिव कुमार पुत्र शुगनचंद, नितिन पुत्र शुगनचंद और आकाश पुत्र शुगनचंद निवासीगण ग्राम कैडी निजामपुर को गिरफ्तार किया। जिनके द्वारा एक बुजुर्ग श्याम लाल की पीट-पीट कर हत्या की गई थी।