मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के डकैत विनोद गड़रिया पर 1 लाख का इनाम व साथी संदीप पर 50 हज़ार का इनाम, एसएसपी बोले- दोनों की तलाश जारी
एसएसपी अभिषेक सिंह ने बुधवार को बताया कि मुज़फ्फरनगर के डकैत विनोद गड़रिया पर एडीजी स्तर से एक लाख रुपये और उसके साथी संदीप पर 50 हज़ार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। विनोद गड़रिया और उसके साथी संदीप को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ, कई थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही डकैत विनोद गडरिया और संदीप को गिरफ्तार करने की उम्मीद है।