कालपी: कालपी तहसील के जीतामऊ गांव में यमुना नदी में धड़ल्ले से हो रहा मछलियों का अवैध शिकार, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Jul 10, 2026 कालपी तहसील के ग्राम जीतामऊ घाट पर यमुना नदी में प्रजनन काल के दौरान प्रतिबंध के बावजूद मछलियों के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वही शुक्रवार दोपहर 1 बजे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मत्स्य विभाग और पुलिस पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद खुलेआम मछलियों का शिकार हो रहा है।