गुना: छापर मोहल्ला म्याना में शराब पीने मांगे ₹1000 न देने पर लाठियां से जमकर मारपीट की, 4 लोगो पर मामला दर्ज तीन गिरफ्तार
Guna, Guna | Jun 28, 2026 गुना के म्याना थाना के म्याना कस्बे के छापर मोहल्ला में चार लोगों ने एक व्यक्ति से शराब पीने रुपए न देने पर मारपीट कर दी। 28 जून को थाना प्रभारी ने बताया, फरियादी बृजेश कुशवाहा ने रिपोर्ट की, शराब पीने ₹1000 न देने पर लाठियां से जमकर पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर कबूला कुशवाहा, रवि कुशवाहा, मंगलिया कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। फरार भूरा कुशवाह की तलाश जारी है।