खुरई: गढ़ौला जागीर में खेती करने गए मजदूर को जान से मारने की धमकी, देहात थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Khurai, Sagar | Nov 5, 2024 मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे गढ़ौला जागीर गांव निवासी भरत रजक ने देहात थाने में रिपोर्ट लिखाई कि वह गांव के राजेंद्र सोनी के यहां मजदूरी करता है। मंगलवार की सुबह राजेंद्र सोनी के खेत पर ट्रैक्टर ऑपरेटर शशि सोनी के साथ काम करने गया तो राजेंद्र के भाई जिनसे राजेंद्र का जमीनी विवाद है दोनों को गला काटकर जान से मारने की धमकी देने लगा,सोमवार की रात में भी दी थी धमकी