खुरई: खिमलासा थाना के निवारी गांव में जमीनी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी, पिता-पुत्र पर हत्या का मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Nov 2, 2024 खिमलासा थाना क्षेत्र के निवारी गांव में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे खेत में काम करते समय छोटे भाई पर लोहे की रॉड से हमला कर बड़े भाई ने हत्या कर दी। खिमलासा थाना प्रभारी ने बताया कि निवारी गांव निवासी रघभान ठाकुर का अपने छोटे भाई इंद्रभान से विवाद चल रहा था। आज खेत में काम करते समय इंद्रभान पर रघभान और उसके बेटे सूर्यभान ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया