तिर्वा: पिपरौली के पास लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
Tirwa, Kannauj | Sep 8, 2026 ठठिया। थाना क्षेत्र के पिपरौली के पास एक सितंबर की रात बाइक सवार महिला समेत अन्य लोगों से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटी गई बाइक भी बरामद की है।