मऊरानीपुर: लुहारी टोल प्लाजा पर कांवड़ियों से गाली-गलौज का आरोप, डीजे वाहन रोकने पर विवाद बढ़ा; वीडियो हुआ वायरल
सकरार थाना क्षेत्र के लुहारी टोल प्लाजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कांवड़ियों का आरोप है कि टोल कर्मियों ने उनकी डीजे लगी गाड़ी को निकलने से रोक दिया। विरोध करने पर टोल कर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। कांवड़ियों ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी साझा की है। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है।