अरेराज: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड बीआरसी अरेराज के प्रांगण में किया गया पौधरोपण
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड बीआरसी अरेराज के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लेते हुए परिसर में विभिन्न पौधे लगाए।पौधरोपण कार्यक्रम हरसिध्दि प्रखंड के शिक्षक अमींद्र सिंह एवं संजय कुमार के सहयोग से किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं