कुरई: मुख्य सचिव की सख्ती: सिवनी में कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरण और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
Kurai, Seoni | Jun 25, 2026 सिवनी में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून व्यवस्था, राजस्व प्रकरणों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। गुरुवार को उन्होंने साइबर अपराध रोकथाम के लिए "SAFE CLICK 2.0"नशा मुक्ति अभियान, लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समाधान तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने को कहा।