सिंगरौली: केसीसीएल ने सत्तर प्रतिशत से अधिक स्थानीय लोगों को दिया है रोजगार- एचआर हेड, केसीसीएल के एचआर हेड विवेक मिश्रा ने कहा-आये दिन हड़ताल कर बेवजह बनाया जा रहा दबाव
केसीसीएल ने परियोजना से विस्थापित परिवारों तथा स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है। कलिंगा कंपनी ने सत्तर प्रतिशत से अधिक स्थानीय निवासियों को कंपनी में रोजगार दिया है। उक्त बातें कहीं हैं एनसीएल अमलोरी परियोजना के केसीसीएल कंपनी के एचआर हेड विवेक मिश्रा ने। श्री मिश्रा ने कहा कि कंपनी में रोजगार की मांग को लेकर कई लोगों द्वारा आये दिन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है तथा कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को कंपनी में रोजगार दिया जाये परन्तु कंपनी पहले से ही स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए कृत संकल्पित है।