सिंगरौली: अपर कलेक्टर ने सिंगरौली में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के वारिसों को आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत
कलेक्टर अरूण परमार के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री अरविंद झा के द्वारा उपखण्ड अधिकारी माड़ा द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर सड़क दुर्घटना में रूप लाल साकेत पिता रामधन साकेत निवासी ग्राम छतौली की मृत्यु होने पर मृतक की निकटतम वारिस पत्नी रानी साकेत को ₹15000 की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृती की गयी है। वहीं, उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर सड़क दुर्घटना में मोहित कुमार सेन की मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिस पिता गणेश प्रसाद साकेत निवासी बरहवा टोला तहसील देवसर को ₹15000 की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।