सावन की आस्था के बीच समस्तीपुर समेत विभिन्न जिलों के दर्जनों युवा श्रद्धालु स्केटिंग करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुए। शनिवार को श्रद्धालु श्रीकृष्ण सेतु पुल होते हुए सुल्तानगंज की ओर बढ़े। युवाओं ने बताया कि उनकी यात्रा 30 जुलाई से शुरू हुई है और शनिवार को वे सुल्तानगंज पहुंचेंगे। वहां रात्रि विश्राम और भ्रमण के बाद रविवार सुबह उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर देवघर के लिए प्रस्थान करेंगे। #MungerDistrict #मुंगेर #bihar #ShravaniMela #BolBam #Kanwariya #BabaDham #HarHarMahadev #LordShiva #Kanwariya #UniqueKanwar #ShivParvati #KanwarYatra #Devghar #Faith #SpiritualJourney #Munger