बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर नगर निगम कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कचरे का उठाव नहीं होने से सड़कों और मोहल्लों में कचरे का अंबार लग गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
#मुंगेर #जमालपुर #MungerDistrict #bihar #नगरविकासविभाग
Munger, Munger | Aug 1, 2026