कृषि महाविद्यालय कांकेर में परीक्षा परिणाम को लेकर एबीवीपी और छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन,
कांकेर के कृषि महाविद्यालय में आज दोपहर 12 बजे से छात्र-छात्राएं चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं और एबीवीपी ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में बड़ी गड़बड़ी हुई है। विद्यार्थियों ने बताया कि अगस्त 2026 में चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दिलाई गई थी, जिसका परिणाम 8 अक्टूबर 2026 को घोषित किया गया। विद्यार्थियों के अनुसार, चौथे सेमेस्टर में कुल 107 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से महज 7 विद्यार्थियों को छोड़कर बाकी 100 विद्यार्थियों को परीक्षा में फेल कर दिया गया है। इसे लेकर विद्यार्थियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन से परीक्षा परिणाम की दोबारा जांच करने की मांग की है।
Kanker, Kanker | Oct 10, 2026