शाहपुरा: शहपुरा में परिचित ने दो बच्चों की मां से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
शहपुरा थाना में 30 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पहचान चरगवां निवासी गोविंद गौंड से हुई थी। दो जुलाई को गोविंद महिला के घर पहुंचा और पीने के लिए पानी मांगा। इस दौरान पति से भी गोविंद की पहचान होने के कारण उसे रात को घर में ही रोक लिया गया। भोजन कर सभी लोग सो गए तभी गोविंद ने रात करीब 12 बजे मुंह दबाकर दुष्कर्म किया और भाग निकला।