चौथम: अग्रहन गांव में चोरी की बाइक के साथ एक युवक गिरफ्तार
चोरी की बाइक के साथ एक युवक को चौथम पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार युवक अग्रहन गांव निवासी मटरु सिंह के पुत्र रजनीश कुमार उर्फ अमित कुमार को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चौथम थानाध्यक्ष राजीव कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नवादा घाट से आरोपी को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले