मुज़फ्फरनगर: दीपावली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एडीजी, डीआईजी और एसएसपी उतरे सड़कों पर, बोले- सीसीटीवी की निगरानी में दीपावली बाजार
दीपावली पर्व को लेकर नगर के बाजारों में रौनक चरम पर है। लगातार बढ़ती भीड़ के बीच लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। शनिवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्क, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह और एसएसपी, संजय कुमार वर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ शहर के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने लोगों से भाईचारे और सोहार्द से मनाए