मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में बड़ा एक्शन, 250 किलो नकली मावा SDM निकिता शर्मा की मौजूदगी में किया गया नष्ट, मिलावटखोरों में मचा हड़कंप
थाना खालापार क्षेत्र में कुछ दिन पहले पुलिस ने ढाई सौ किलो नकली मावा बरामद किया था। इस कार्रवाई के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मावे के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए थे और पूरा माल सुरक्षित स्थान पर सील कर दिया गया था।शुक्रवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम मुख्यालय निकिता शर्मा की देखरेख में खाद्य विभाग की टीम ने ढाई सौ किलो मावे को नष्ट कर दिया