मुज़फ्फरनगर: मंसूरपुर डिस्टलरी के मजदूरों के लिए त्योहार की खुशियां अधूरी, डेढ़ साल से बकाया वेतन नहीं मिलने का लगाया आरोप
मुज़फ्फरनगर के मंसूरपुर डिस्टलरी के मजदूरों के लिए त्योहार की खुशियाँ अधूरी हैं। जानसठ रोड स्थित इस डिस्टलरी के कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि डेढ़ साल से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे पहले भी मजदूरों ने कई बार प्रदर्शन किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके बकाया वेतन का भुगतान किया जाए।