मुज़फ्फरनगर: धनतेरस पर जिला अस्पताल में वेतन आंदोलन, सफाईकर्मियों ने कहा- अब दीपावली धरने पर मनाएंगे, तीन महीने से सैलरी बकाया
धनतेरस जैसे शुभ मौके पर जहां पूरा देश खुशियां मना रहा है, वहीं मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी अपनी तीन महीने की लंबित सैलरी को लेकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दीपावली से पहले वेतन नहीं मिला तो वे त्योहार अपने घर नहीं,बल्कि अस्पताल परिसर में ही धरने पर मनाएंगे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन और ठेकेदार जानते है