मुज़फ्फरनगर: कलेक्ट्रेट में उमड़ा किसानों का सैलाब, नरेश टिकैत ने सरकार पर बोला हमला, गीदड़ों से दोस्ती का किया जिक्र
कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत आयोजित की गई। इस पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। पंचायत में बिजली, चकबंदी, स्मार्ट मीटर और विभागों में भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जमकर चर्चा हुई।