चूरू: हाईवे पर घायल पड़े युवक की जान NHAI टीम ने बचाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Churu, Churu | Aug 16, 2026 चूरू के सदर थाना क्षेत्र में एनएच-52 पर होटल झंकार से आगे जोहड़ के पास एक 35 वर्षीय बाइक सवार युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। व्यस्त हाईवे पर लगातार वाहन गुजरते रहे, लेकिन किसी राहगीर ने घायल की मदद करने की पहल नहीं की। इसी दौरान किसी जागरूक व्यक्ति ने घटना की सूचना NHAI को दी।