हमीरपुर: जल्ला गांव में पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत कर एसपी से की कार्यवाही की मांग
कुरारा थाना क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी एक मजदूर ने दो दिन पूर्व पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की तहरीर पुलिस अधीक्षक को देकर कार्यवाही करने की मांग की है। कुरारा क्षेत्र के जल्ला गांव निवासी मजदूर जयकुमार पुत्र तुलसीराम ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी एक मई 2019 को सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौनिया गांव निवासी सरिता के साथ हुई थी।