भैंसदेही नगर बंद: चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने के विरोध में कांग्रेस ने भैंसदेही नगर बंद कराया। 🏪
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज रानू ठाकुर के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन और रैली निकालकर कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस ने चोरी का जल्द खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी, CCTV कैमरे लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर चक्काजाम और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
बंद को व्यापारियों का भी समर्थन मिला।
📍 भैंसदेही | बैतूल
#Bhainsdehi #Betul #BhainsdehiNews #BetulNews #Congress CrimeNews TempleTheft MadhyaPradesh BreakingNews ApnaEpaper
Betul, Betul | Aug 18, 2026