ऊना: जिले में खनन विभाग ने 1 जुलाई से 15 सितंबर तक खनन पट्टे किए निलंबित, नदी-नालों और पहाड़ी क्षेत्रों में खनन पर रहेगी रोक
मॉनसून सीजन की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए खनन विभाग ने जिला ऊना सहित पूरे क्षेत्र में संचालित खनन गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने का फैसला लिया है। इस संबंध में खनन विभाग द्वारा आदेश जारी कर जिला भर की नदियों और नालों में स्वीकृत सभी खनन पट्टों (माइनिंग लीज) को आगामी ढाई महीने के लिए यानी 1 जुलाई से 15 सितंबर तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।