ऊना: 10 दिन से लापता बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे पिता और बहन, एडीसी को ज्ञापन सौंपकर तलाश की लगाई गुहार
डठवाड़ा निवासी पल्लवी (32) अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी संग 10 जून से लापता है। ससुराल पक्ष ने गुमशुदगी दर्ज करवाई, जबकि मायके पक्ष ने मारपीट के आरोप लगाते हुए एडीसी ऊना को ज्ञापन सौंपा है। पिता द्वारका दास ने बेटी की जल्द तलाश की मांग की। बुधवार को मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ने बताया कि पल्लवी को 9 जून को ऊना बस स्टैंड पर हरिद्वार की बस में देखा गया था।