महरौनी: ग्राम भारौनी दैलवारा निवासी किसान का आरोप, निजी भूमि पर ठेकेदार द्वारा जबरन किया जा रहा सड़क का निर्माण
ग्राम भारौनी दैलवारा निवासी किसान ने गुरुवार दोपहर करीबन 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक ठेकेदार द्वारा उनकी निजी भूमि में अवैध तरीके से जबरन पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उसने उक्त मामले को लेकर कई बार संबंधितो को प्रार्थना पत्र दिए हैं। परंतु कार्यवाही न होने से वह मायूस है। उसने जिलाधिकारी से न्याय की मांग की।