महागामा: महागामा पुलिस ने समरी गांव में छापेमारी कर, चोरी की चार बाइकों के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया
गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी अनिल यादव को भी गिरफ्तार किया गया है। यह बरामदगी 2 अगस्त को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई है पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को सूचना मिली थी कि महागामा थाना क्षेत्र में चोरी की मोटर साइकिल की खरीद बिक्री होने वाली है। सूचना पर कार्रवाई की गई।